भारत में निवेश के सुरक्षित विकल्पों में से एक है पोस्ट ऑफिस RD (Recurring Deposit) स्कीम। यह स्कीम हर महीने छोटी-छोटी रकम जमा करके पाँच साल में अच्छा रिटर्न दिलाती है और सरकार की सॉवरेन गारंटी के कारण जोखिम लगभग शून्य है। आइए जानते हैं 2026 के लेटेस्ट अपडेट और महत्वपूर्ण बातें। इस लेख में आपलोगों को हमारे साथ पूरी जानकारी को विस्तार मिलेगा। इसमें हाई डिपॉजिट ब्याज दर से ब्याज उपलब्ध कराई जाएगी। जैसा कि आप लोग जानते होंगे कि भारत सरकार पोस्ट ऑफिस अपने केंद्रीय बजट के अनुसार चलती है यह पोस्ट ऑफिस की RD Scheme update पर निर्भर करती हैं।
ब्याज दर और रिटर्न – जनवरी-मार्च 2026
• पोस्ट ऑफिस RD पर वार्षिक ब्याज दर: 6.70% प.ए. (क्वार्टरली कंपाउंडिंग)
• यह ब्याज दर सरकार द्वारा तिमाही समीक्षा के बाद घोषित की जाती है और जनवरी-मार्च 2026 के लिए यही दर जारी है।
• RD खाता पाँच साल की अवधि के लिए होता है यानी कुल 60 महीने की जमा अवधि।
यदि आप हर महीने ₹11,111 जमा करते हैं, तो पाँच साल बाद आपकी कुल जमा राशि ₹6,66,660 होगी और आपको लगभग ₹7,92,946 का मॅच्योरिटी रकम मिलेगा।
पोस्ट ऑफिस RD स्कीम – मुख्य विशेषताएं
Post Office RD पूरी तरह से भारत सरकार समर्थित बचत योजना है। इसीलिए आपका पूंजी सुरक्षित रहती है और बाजार के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं होती। आप RD अकाउंट ₹100/महीना से शुरू कर सकते हैं, जो इसे आम-आदमी के लिए भी सुलभ बनाता है। योजना में जमा राशि की कोई ऊँची सीमा नहीं है – आप अपनी क्षमता के हिसाब से जितना चाहें जमा कर सकते हैं। RD खाता ओपन होने के 1 साल बाद आप जमा राशि का 50% तक लोन भी ले सकते हैं। यह सुविधा आपातकाल में मददगार साबित होती है। यदि एक वित्तीय वर्ष में ब्याज ₹40,000 से अधिक हो जाता है, तो TDS कट सकता है। यह नियम सभी RD और Saving Schemes पर लागू होता है।।
निष्कर्ष (conclusion)
2026 में पोस्ट ऑफिस RD स्कीम एक सुरक्षित, लचीला और गारंटीड निवेश विकल्प है। चाहे आप छोटे निवेशक हों या बड़े निवेशक, यह योजना आपको नियमित बचत और कम जोखिम के साथ अच्छा रिटर्न देती है। अगर आप नियमित बचत के साथ भविष्य की आर्थिक सुरक्षा चाहते हैं, तो RD स्कीम को निवेश पोर्टफोलियो में शामिल करना एक समझदारी भरा निर्णय हो सकता है।